(विनय सिंह चंदेल)
वैनी। स्थानीय थाना रायपुर अंतर्गत विशुन उम्र 55 पुत्र घरभरन निवासी पवनी शुक्रवार के दिन पटवध विजरा नाला पारकर अपने खेत में खाद डालने गया था। वापस नाला पार करते समय पानी का बहाव तेज होने के कारण नाले में बह गए। इस संबंध में तत्काल थाना रायपुर पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणो के मदद से पानी में खोजबीन किया गया लेकिन सफलता नही मिली सुबह उसका शव पास में ही नाले के किनारे मिला विधिक कार्यवाही के लिए पुलिस मौके पर मौजूद है।
तेज बहाव में विजरा नाला पार करते समय डूबे किसान का मिला शव
---Advertisement---

