आजादी के 75 वीं वर्षगाठ पर 7 दिवसीय समारोह “आजादी का अमृत महोत्सव ” की सुरुआत।

By:

On: Monday, August 9, 2021 2:23 PM

---Advertisement---

रेनूकूट /सोनभद्र।

आजादी के 75 वीं वर्षगाठ के उपलक्ष्य में शासन द्वारा पूरे प्रदेश में 7 दिनों तक इसे समारोह पूर्वक मनाने के लिए निर्देशित किया गया है, इस एक सप्ताह तक चलने वाले समारोह का नाम “आजादी का अमृत महोत्सव ” रखा गया है ,यह समारोह आजादी का अमृत महोत्सव की शुरुआत आज , 9 अगस्त को किया गया और समापन 16 अगस्त को होगा ,इसी कड़ी में जनपद सोनभद्र के रेनूकूट में, नगर पंचायत रेनुकुट कार्यालय के प्रांगण में ,आज पहले दिन इसका सुभारंभ आजादी के शहीदों एवम महापुरषों के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया गया।

 शाम के समय दीप प्रज्वलित भी किया गया।

इस अवसर पर नगर पंचायत रेनूकूट के प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा, प्रधानमंत्री जंन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कैम्प का आयोजन किया गया, इस कैम्प में काफी संख्या में लोग अपना आयुष्मान कार्ड बनवाते दिखे,और अधिशासी अधिकारी इस कैम्प में हो रहे कार्यों का भ्रमणकर निरीक्षण करती दिखीं।

इस कैम्प में मनोनित सभासद त्रिपाठी बाबा लोगो का सहयोग करते दिखें, इस कैम्प में अधिशासी अधिकारी डॉक्टर अनीता सुक्ला के साथ साथ सभासद रमलू चौधरी ,अशोक सोनकर,प्रदीप कुमार ,उमेश चंद्र गुप्ता,असलम,आलम,मनोनीत सदस्य राज वर्मा, रेनूकूट व्यपार मण्डल के अध्यक्ष सूरज ओझा, ,नगर पंचायत रेनूकूट के कर्मचारी रामचंद्र ,बालेश्वर प्रसाद,लाल चंद यादव,संध्या,नीतू यादव ,सुरेश,भोला सिंह, रंजनकुमार सिंह, उपस्थित दिखें।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment