अनपरा/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र में अनपरा नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी भारत सिंह के निर्देशन पर कार्यालय सहायक सुधाकर यादव एवं दीपा सिंह के मार्गदर्शन में सफाई नायक अनपरा नगर पंचायत दीपक भारती ,दिग्गज जौहरी, अर्जुन भारती, लाल बहादुर एवं विवेक के द्वारा आज अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित तमाम धर्मिक स्थल का इस सावन के पवित्र महीने के पहले दिन समस्त मंदिरों की साफ-सफाई ब्लीचिंग पाउडर ,चुना ,मच्छर रोधी दवाओं का छिड़काव किया गया।
जिसमे रेनूसागर शिव मंदिर ,आदर्श नगर शिव मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर काशी मोड़ ,
अवधूत भगवान राम आश्रम स्थित शिव मंदिर आदि धार्मिक स्थानों के साथ साथ अनपरा बाजार में भी दवा का छिड़काव कराया गया ।

