ADM सोनभद्र ने किया अनपरा नगर पंचायत का दौरा।

By:

On: Sunday, July 18, 2021 3:14 PM

---Advertisement---

अनपरा/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के अनपरा में अनपरा नगर पंचायत कार्यालय पर श्रीमान अपर जिला अधिकारी प्रशासक नगर पंचायत अनपरा का आगमन हुआ । इस अवसर पर समाजसेवी संजीव सिंह ने अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में विकास की ओर गति देने के लिए यहाँ की समस्याओं से अवगत कराया अनपरा में नालियों में ब्लीचिंग पाउडर, फागिंग कराने एवं गलियों में कूड़ा उठाने के लिए छोटे वाहन के साथ ही और भी जरूरत के सामानों की पूर्ति के साथ ही अनपरा क्षेत्र के मुख्य बाजार एवं क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट अति शीघ्र लगाने की माँग रखी। जिसे अपर जिला अधिकारी श्री योगेंद्र बहादुर सिंह ने अभिलंब कराने की बात कही और कहा कि सब का प्रयास अनपरा नगर पंचायत विकास के पथ पर स्वस्थ और सुंदर बने ।

श्री संजीव सिंह ने क्राइम जासूस से बताया कि अनेको विकास से सम्बंधित कार्य करने के लिए हम सब लगे हुए है जिसमें से एक अनपरा नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य है जो लालटावर ,औराडाड,काशी मोड़, अनपरा बाजार, दुर्गा पहाड़ी आदि क्षेत्रों में करना है उसके लिए भी माँग किया गया ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment