प्रतिबंधित मछली थाई माँँगूर की बिक्री की सूचना पर एसडीएम दुद्धी एवं मत्स्य विभाग की टीम ने की छापेमारी।

By:

On: Saturday, July 10, 2021 5:48 AM

---Advertisement---

रेनूकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में दुद्धी एसडीएम एवं मत्स्य विभाग के टीम के द्वारा प्रतिबंधित मछली थाई माँगूर के संबंध में छापेमारी की गई।

9 जुलाई शाम लगभग 6:00 बजे दुद्धी उपजिलाधिकारी श्री रमेश कुमार, सहायक निर्देशक मत्स्य-सोनभद्र श्री विजय पाल ,इंस्पेक्टर मत्स्य पिपरी श्री राकेश ओझा , रेणुकूट पुलिस चौकी प्रभारी श्री मनीष द्विवेदी फोर्स के साथ रेणुकूट चाचा कॉलोनी स्थित मछली मंडी में प्रतिबंधित मछली थाई माँगूर से संबंधित छापेमारी की गई ।

जिसमें दो मछली विक्रेताओं के पास से प्रतिबंधित मछली जप्त की गई,जप्त की गई मछली को मुर्धवा के जंगल में ले जाकर गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दफन करके डिस्पोज किया गया।

प्रतिबंधित मछली   के खिलाफ चलाई गई इस मुहिम के संबंध में उपजिलाधिकारी दुद्धी श्री रमेश कुमार ने   बताया की

थाई माँगूर शासन द्वारा प्रतिबंधित है और इस प्रतिबंधित थाई माँगूर की बाज़ार में बिक्री की खबर उनको मिली जिस पर जप्ती और उसे डिस्पोज़ करने की कार्यवाही कि गयी । मत्स्य विभाग के सहायक निर्देशक सोनभद्र श्री विजय पाल ने बताया कि

थाई माँगूर एक कार्निवोर्स प्रजाति की मछली है जिसे शासन द्वारा विगत कई वर्षों से प्रतिबंधित कर दिया गया है ।उन्होंने बताया कि यह थाई माँगूर इतनी खतरनाक होती है की अगर किसी जलाशय में इस मछली को छोड़ दिया गए तो उनके द्वारा अन्य जीवों को समाप्त कर दिया जाएगा और श्री पाल ने बताया कि उनके द्वारा अपने सेवाकाल में 20 किलो वजन तक कि थाई माँगूर देखी गयी है और गलती से किसी व्यक्ति का हाथ उसके मुँह के सम्पर्ग में आ जाए तो व्यक्ति का हाथ उसका निवाला बन जायेगा ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment