रेनुकू/सोनभद्र। 2022 चुनावों के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी, उत्तर-प्रदेश ने आई.टी.विभाग के नए जिला प्रमुखों की घोषणा कर दी है।इसी क्रम में सोनभद्र जिले में रेनुकूट निवासी अभय सिंह जी को भाजपा सोनभद्र, आई.टी.विभाग का नया जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।
भाजपा रेनुकूट मंडल में निवासरत पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने अभय सिंह जी का अंगवस्त्र पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मान किया।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा आई.टी.विभाग काशी क्षेत्र के सहसंयोजक श्री राज वर्मा ने कहा “मुझे खुशी है कि राष्ट्रवादी विचार के समर्पित कार्यकर्ता अभय जी को नेतृत्व ने यह दायित्व दिया है,इसके लिए मैं शिर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ”।वहीं इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा काशी क्षेत्र अनुसूचित जनजाति मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शारदा सिंह खरवार ने कहा कि “अभय जी वर्षों से एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन की सेवा करते रहे हैं और मैं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूँ।”

इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह पिंटू,मंडल मंत्री प्रेम शंकर रावत,मंडल मीडिया प्रभारी बृजेश चौहान,हेमन्त सिंह,रजनीश चौबे,मनोज भृगुवंशी,मनोज पांडेय,रोहित वर्मा,पवन सिंह,सतीश कुशवाहा,सतवंत पटेल,बेचू मुदलियार,संकल्प आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

