जनपद सोनभद्र के जिला अधिकारी ने किसानों के साथ खेत में धान की रोपाई की।

By:

On: Thursday, July 1, 2021 7:05 AM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र की जिलाधिकारी जनपद में स्थापित होने वाली कृषि विज्ञान केन्द्र की जमीन जो की डीएम जिला मुख्यालय से 6 किमी दूर उप कृषि निदेशक कार्यालय के पास मंगुराही कृषि फार्म पहुंचे ।

वहाँ सोनभद्र के जिलाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ने प्रस्तावित कृषि विज्ञान केंद्र के लिए चुनी गई जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया। ततपश्चात डीएम साहब अपने काफिले के साथ खेत पहुंचे वहाँ उनका नया अवतार देखने को मिला।


मांगुराही कृषि फार्म के पास कृषि वैज्ञानिकों की देखरेख में धान की बुआई हो रही थी, जिसे देखने डीएम साहब ने
अपने पैंट एमं शर्ट की आस्तीन को ऊपर चढ़ाने के पश्चात मोड़ खेत के पानी में उतर गए और अपने हाथों से पानी से भरे खेत में धान की रोपाई करने लगे। धान की रोपाई के बीच भी वह मास्क लगाए रहे।

डीएम साहब का यह अवतार देख पास खड़े किसान भी हैरत में पड़ गए।
डीएम को खेत में उतरकर धान की रोपाई करता देख काफिले में शामिल अन्य अधिकारियों को भी खेत में उतरना पड़ा। यह नजारा देख पास खड़े किसान व अन्य लोग दंग रह गए।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment