(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)
म्योरपुर/सोनभद्र।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग, विकास विभाग,राजस्व विभाग तथा पुलिस विभागों द्वारा गांव में कैंप लगाकर ग्रामीणों को कोविड-19 टीकाकरण के लिए जागरुक किया।वहीं कुछ गांवों में कैंप लगाकर लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।
म्योरपुर सीएचसी अधीक्षक डा० शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को आरंगपानी ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर 450 लोगों को कोविड का टीका लगाया गया।
आगे भी गांवों में कैंप लगाकर कोविड टीकाकरण किया जाएगा।वहीँ थानाध्यक्ष म्योरपुर अश्वनि कुमार त्रिपाठी ने चैरी व आरंगपानी के जंगलों में कांबिंग कर नक्सली गतिविधियों की जानकारी ली।
इस दौरान थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को कोविड से बचाव व टीकाकरण के लिए जागरूक किया।कहा कि कोविड टीकाकरण एकदम सुरक्षित है।कोरोना से बचने के लिए कोविड का टीका अवश्य लगवाएं।टीके पर किसी भी प्रकार के अफवाहों पर भरोसा ना करें।

