फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ पत्रकारों ने की निंदा ।

By:

On: Saturday, June 19, 2021 3:08 PM

---Advertisement---

(सत्यपाल सिंह,”क्राइम जासूस”)

म्योरपुर/सोनभद्र ।

फेसबुक पर शेर नामक आईडी से रेनुकूट में पत्रकारों के ऊपर की गयी अभद्र टिप्पणी को लेकर पत्रकारों का गुस्सा बढ़ने लगा है।आज शनिवार को म्योरपुर में क्षेत्रीय पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह सरदार की अध्यक्षता में बैठक कर एक स्वर में निंदा करते हुए कहा गया कि जो भी पत्रकारों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किया है उसकी तत्काल गिरफ्तारी हो।ताकि कलमकार की भावनाओं पर कोई ठेस न पहुंचे।पत्रकार जनता/समाज के विकास हेतु रात हो या दिन हो मेहनत कर समाचार कवर कर आइना दिखाता है।

लेकिन कुछ लोग द्वारा अभद्र टिप्पणी कर चौथे स्तम्भ पर कुठाराघात किया जा रहा है जिसको बर्दास्त नही किया जाएगा।प्रशासन ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करे।मामले मे रेनुकूट पुलिस मुक़दमा पंजीकृत कर विवेचना कर रही है परन्तु कई दिन बीत जाने के बाद भी आज तक गिरफ्तारी नही हुई है पत्रकारों ने आक्रोश जताते हुए सम्बंधित को जल्द गिरफ्तारी की मांग किया है।इस दौरान पत्रकार रविशंकर,सत्यपाल सिंह, शारदा प्रसाद,विकास कुमार,अजित कुमार,संदीप सिंह अग्रहरी,मुकेश कुमार इत्यादी मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment