बिजली गुल जिओ का नेटवर्क स्लो धीरे-धीरे मोबाइल काम करना बन्द।
अशोक मद्धेशिया,,
चोपन/सोनभद्र- यूं तो रिलायंस जिओ 5G लांच करने की बात करती है लेकिन जनपद सोनभद्र के चोपन में अवकाश नगर में रिलायंस जिओ 4g का टावर लगा है लेकिन नेटवर्क के नाम पर इस टावर की स्थिति बद से बदतर हो गई है शुरू शुरू में जब यह टावर लगा था तब यहां रिलायंस जिओ 4G नेटवर्क काम करता था लेकिन कुछ वर्ष बीतने के बाद इस टावर की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है जब भी चोपन नगर में बिजली कटती है तब ठीक आधे घंटे बाद रिलायंस जिओ का नेटवर्क धीरे-धीरे स्लो हो जाता है और कुछ देर बाद एकदम से मोबाइल काम करना बंद कर देता हैं।
जिसके कारण रिलायंस जिओ के उपभोक्ता अपने आप को ठगा महसूस करते हैं रिलायंस जिओ का प्रतिमाह प्रतिदिन डेढ़ जीबी नेटवर्क का शुल्क ₹249 है लेकिन 28 दिनों में कभी भी इधर सालों से 24 घंटे पूर्ण रूप से नेटवर्क उपभोक्ताओं को नहीं मिलता हैं।
इस संदर्भ में रिलायंस टावर पर काम करने वाले कर्मचारी कहते हैं कि आज नहीं कल सही हो जाएगा कल कल करते करते बरसों बीत गए लेकिन आज तक रिलायंस जिओ का नेटवर्क बिजली गुल होने के बाद कभी भी पूर्ण रूप से नहीं मिलता है जिससे रिलायंस उपभोक्ताओं में काफी निराशा और आक्रोश है।
इस संबंध में रिलायंस 4G के उपभोक्ताओं ने रिलायंस जिओ 4G के उच्च अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए यथाशीघ्र बिजली गुल होने के बाद नेटवर्क में आ रही समस्या को दूर करने का मांग किया है।
नहीं तो रिलायंस जिओ 4G के उपभोक्ता अपना सिम किसी अन्य कंपनी में
कन्वर्ट कराने की बात कहते हैं।

