रेहाना सिद्दीकी कि संस्था मुस्लिम वूमेन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा यतीम बच्ची की शादी कराई गई।

By:

On: Thursday, June 17, 2021 3:47 PM

---Advertisement---

17.06.2021

मध्यप्रदेश के जनपद सिंगरौली में मुस्लिम वूमेन वेल्फेयर फाउंडेशन के सहयोग से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए यतीम बच्ची का निकाह (शादी) बहुत ही सादगी से कराया गया ।

आप को बताते चलें कि श्रीमती रेहाना सिद्दीकी अध्यक्षा मुस्लिम वूमेन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा निशुल्क अल खदीजा मदरसा भी चलाया जाता है और इस कोरोना काल में इनकी संस्था द्वारा पूरे लॉकडाउन में गरीबों को खाद्य सामग्री वितरण किया गया। हर साल की तरह इस साल भी मुस्लिम समाज के पावन महीने रमजान में इनके द्वारा मुस्लिम समाज के गरीब लोगों के लिए अफ्तार सामग्री वितरण किया जाता है जो इस बार भी कोरोना काल (COVID 19)के दूसरी लहर में लॉकडाउन के दौरान बाँटा गया। आज 17 जून को श्रीमती रेहाना सिद्दीकी और उनके संगठन की सारी मेम्बर्स द्वारा इस निकाह के कार्यक्रम में पूरा सहयोग किया गया और ये बच्ची जो मदरसा अल खदीजा की छात्रा रह चुकी है उसका निकाह (शादी) इस कोरोना काल के दृष्टिगत बहुत ही सादगी के साथ किया गया।

उनकी और उनके सहयोगी द्वारा दुल्हन को गृहस्ती केेेे पूरे सम्मान के साथ  विदा किया गयाा।

इस अवसर पर श्रीमती रिहाना सिद्दीकी मैं अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि:- खुश नसीब हैं वह लोग जिन्हें यतीम की सरपरस्ती मिलती है…….

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment