हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।।

By:

On: Monday, June 7, 2021 1:57 PM

---Advertisement---

जनपद सोनभद्र के रेणुकूट हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा दुद्धी तहसील के गांवों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए अनेक विकासोन्मुखी कार्यक्रम एवं जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 5 जून को दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी विकास खंड के गांवों में विश्व पर्यावरण की थीम– “पारिस्थितिकी तंत्र की पुनर्बहाली” के अंतर्गत अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गए।

जिसके तहत ग्रामीणों को पेड़-पौधे लगाने, पेड़ों को संरक्षित करने तथा जल स्त्रोतों को साफ-सुथरा रखने की हिदायत दी गई। जिससे हम पर्यावरण संरक्षण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
कार्यक्रम के अंतर्गत 11 गांवों में 251 पौधारोपण किया गया। जिसका शुभारंभ म्योरपुर गांव के देवरी ग्राम में हिण्डाल्को के सुरक्षा प्रमुख कर्नल (से.नि.) संदीप खन्ना, हिण्डाल्को अस्पताल के सीएमओ भास्कर दत्ता एवं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख संजय सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने कहा कि पारिस्थितिकी में कई तरीकों से बहाली की जा सकती है। जिसमें पेड़ लगाना पर्यावरण की देखभाल के सबसे आसान एवं सर्वोत्तम तरीकों में से एक है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment