वृक्ष लगाकर मनाया गया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस

By:

On: Saturday, June 5, 2021 9:46 AM

---Advertisement---

 

रेनुकूट।सोनभद्र।

विश्व पर्यावरण दिवस एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस पर रेणुकूट मंडल अध्यक्ष प्रभाकर गिरी के नेतृत्व में उप मंडल अधिकारी वन विभाग मनमोहन मिश्रा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुर्धवां खांडपाथर व पिपरी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया।

साथ ही साथ सीएम योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जनजाति मोर्चा दीपक गौड़ ने कहा कि करोना काल में जिस प्रकार हम ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए परेशान हुए यह संदेश देता है कि पर्यावरण में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।

वहीं क्षेत्रीय संयोजक भाजपा आईटी विभाग राज वर्मा एवं जिला उपाध्यक्ष शारदा खरवार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जिस प्रकार कोरोना काल को बेहतरीन प्रबंधन के द्वारा नियंत्रण में किया गया वह प्रशंसनीय एवं अतुलनीय है। अन्य प्रदेशों के लिए प्रेरणादाई है। इस अवसर पर हम मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना करते हैं।

इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप सिंह रानू, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शुक्ला, राम भगत यादव, प्रेम शंकर रावत, अभय सिंह, राजेश चौधरी, आशीष मिश्रा, सतवंत पटेल, आशुतोष पांडे, सारनाथ मौर्या, उदय नाथ मौर्या, सुरेश गुप्ता व अन्य भाजपा जन उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment