रेनुकूट/सोनभद्र ।
आज 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में नगर पंचायत रेनुकूट की अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह और अधिशाषी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण के उपरांत श्रीमती निशा सिंह द्वारा सभी नगर वासियों से कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत रेणुकूट की अधिशासी अधिकारी डॉ अनीता शुक्ला द्वारा वृक्षारोपण करते हुए लोगों से अपील किया गया कि वृक्षारोपण करें जिससे कि हमें स्वच्छ हवा ज्यादा से ज्यादा मिल सके और प्रदूषण को वृक्षारोपण के माध्यम से कम किया जा सके उनके द्वारा यह भी कहा गया कि ज्यादा ज्यादा पेड़ लगाने से पर्यावरण मैं आप लोग को सार्थक परिवर्तन देखने को मिलेगा और और धरातल में पानी का स्तर भी सुधरेगा एवं हो रही पानी की दिक्कत में भी कमी आएगी।

