कोरोना कर्फ्यू में मिली छूट के बाद खुले बाजार।अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर मास्क की चेकिंग की गई ।

By:

On: Tuesday, June 1, 2021 2:29 PM

---Advertisement---

     रेनूकूट/सोनभद्र । जनपद सोनभद्र अनलॉक वाली श्रेणी में आने के बाद आज 1 जून सूबह 7 बजे से दुकानों की खुलने की प्रक्रिया चालू हुई इसी कड़ी में जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में दुकान खुलने के बाद पिपरी क्षेत्राधिकारी श्री विजय शंकर मिश्र एवं दुद्धी एसडीएम श्री रमेश कुमार द्वारा पूरे रेणुकूट में भ्रमण कर मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया एवं हिदायत दिया गया कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करके दुकान खोलें और ग्राहक मास्क पहनकर ही मार्केट में निकले ।इस मास्क चेकिंग अभियान के दौरान 3 दुकानदारों को मास्क ना पहनने पर एक एक हजार का जुर्माना भी काटा गया।

इस संबंध में दुद्धी एस डी एम श्री रमेश कुमार ने बताया कि यह मास्क चेकिंग अभियान पूरे दुद्धी तहसील क्षेत्र में निरंतर जारी रहेगा एवं उनके द्वारा लोगों से अपील किया गया कि घर से बाहर मास्क पहनकर ही निकले ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।

इस संबंध में पिपरी क्षेत्र अधिकारी श्री विजय शंकर मिश्र ने बताया कि इस कोरोना कर्फ्यू में जो छूट मिली है वह 7:00 बजे सुबह से 7:00 बजे शाम तक है और वीकएंड कर्फ्यू (शनिवार- रविवार) एवं नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment