रेनूकूट/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में इस कोरोना काल में रेनुकूट व्यापार मंडल द्वारा जरूरतमंदों को भोजन लगातार आज 11वे दिन भी मुहैया कराया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि लॉकडाउन के चलते सारे होटल बंद होने के कारण बस, ट्रेन से सफर करने वाले लोगों एवं सब्जी बेचने आ रहे किसानों को कहीं भी खाने का इंतजाम नहीं हो रहा था। जिसको देखते हुए रेनूकूट व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री सूरज ओझा एवं संरक्षक श्री अमरेेंदर सिंह ने अपने कमेटी पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर यह निर्णय लिया कि हम लोग हर जरूरतमंद को खाना बनवा के पैकेट देंगे जो लगातार आज 11 वे दिन भी लगातार जारी है।
इस संबंध में रेनुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री सूरज ओझा ने बताया कि इसमें सारे व्यापारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है, रेनुकूट व्यापार मंडल के संरक्षक श्री अमरेंदर सिंह ने बताया कि इस काम में रेनुकूट के लोग पैसे एवम राशन के माध्यम से सहयोग कर रहे हैं और यह जो जरूरतमंदों को खाने खिलाने का कार्यक्रम चल रहा है वह निरंतर चालू है और जब तक लॉकडाउन रहेगा तब तक चालू रहेगा और रेनुकूट व्यापार मंडल की यह प्राथमिकता रहेगी कि हर एक भूखे तक हम यह पैकेट पहुंचा सकें।


