हिण्डाल्को ने कोरोना की दूसरी लहर मेंं वितरित किया राहत सामग्री।

By:

On: Friday, May 21, 2021 10:15 AM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में स्थित  हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के   मुखिया एवं सी.ओ.ओ. श्री एन. नागेश के निर्देशानुसार कोरोना की दूसरी लहर में आमजनों एवं जरूरतमंदों को हर प्रकार से सहयोग एवं सहायता प्रदान कर हिण्डाल्को संस्थान अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों का भली-भांति निर्वहन कर रहा है।


जिसके अंतर्गत हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा रेणुकूट मलिन बस्ती तथा दुद्धी तहसील के अत्यंत निर्धन एवं बेसहारा ग्रामीणों के बीच खाद्यान्न सामग्री के पैकेटों का वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक पैकेट में चावल, आटा, तेल, दाल, सोयाबीन की बड़ी तथा मसाला आदि उपलब्ध कराया गया है। अभी तक हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ऐसे 410 पैकेटों का वितरण किया जा चुका है और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। इसी के साथ-साथ हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को कोविड-19 संक्रमण के प्रति जागरुक किया जा रहा है और उन्हें टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लगभग 16000 फेस मास्क तथा साबुन आदि का वितरण भी किया गया है।
हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत ने कहा कि हिण्डाल्को अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति संवेदनशील है और अपने मुखिया श्री एन. नागेश के निर्देशन में आगे भी इसी प्रकार लोगों को हर संभव सहयोग एवं सहायता प्रदान किया जाता रहेगा।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment