नोडल व डीएम ने दुद्धी नगर पंचायत समेत ग्राम पंचायतों का किया औचक निरीक्षण।

By:

On: Wednesday, May 19, 2021 10:24 AM

---Advertisement---

(रवि सिंह ,”क्राइम जासूस”)

दुद्धी / सोनभद्र| कोरोना महामारी के मद्देनजर आज नगर में सीएचसी केंद्रों पर महामारी से लड़ने के कारगर उपायों व जांच को लेकर तैयारियों व निगरानी समितियों द्वारा सभी के घर घर जाकर बीमारी की स्थिति को जाँँच किया जा रहा है। साथ ही अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा व लगन से धरातल पर हो रहा या नहीं इसकी भी जमीनी हकीकत जानने  शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा व सोनभद्र डीएम अभिषेक सिंह ने आज दुद्धी नगर पंचायत समेत गांवों का आकस्मिक दौरा किया गया।

जिसके दौरान गांव व नगर पंचायत में बनी सभी निगरानी समितियों के द्वारा कोविड19 को लेकर किये जा रहे कार्यों का समिक्षा की गई। साथ ही आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए|

कोविड को लेकर बनाई गई निगरानी समितियों का हाल जाना और   नोडल अधिकारी   मोहम्मद मुस्तफा व सोनभद्र डीएम अभिषेक सिंह द्वारा हृदय रोग के मरीजों व शुगर के पैसेंट को सप्ताह में दो बार जाँँच करने को  निर्देशित.किया गया ।अधिकारियों द्वारा लोगो को वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया गया।


सर्वप्रथम रजखड़ पहुँचे नोडल व डीएम रजखड़ गांव पहुचे एवं सभी अधिकारियों की टीम ने रजखड़ पंचायत भवन पर गाँव की निगरानी समिति में शामिल आशा ,आंगनबाड़ी व एनम से गांव में घर घर जाकर किये जा रहे ऑक्सीजन लेबल व प्लस रेट की जांच नियमित किये जाने का निर्देश दिया।।साथ ही ऑक्सीजन लेबल ,बुखार के लक्षण मिलने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत स्वास्थ्य कर्मियों की इसकी जानकारी दिया जाए जिससे उसका कोविड जांच हो सके ,इसके साथ ही गांव में ज्यादा ज्यादा लोगों को वैक्सीनेशन करवाने को प्रेरित किया जाए।

इसके उपरांत नोडल व डीएम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचे जहां ब्लड बैंक में तैनात चिकित्सक डॉ प्रकाशचंद्र जायसवाल ने सभी चिकित्सकों के बारे में जानकारी दी , नोडल ने जांच के बावत कहा कि स्वास्थ्य टीम घर घर जाकर संदिग्ध लोगों की कोविड जांच करें ,औए पॉजिटिव मरीज़ो की कांटेक्ट ट्रैसिंग करें , 45 वर्ष से ऊपर के लोग वैक्सीनेशन कराएं अंत मे स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 5 पहुँचे नोडल ने वार्ड 5 में घर घर जाकर लोगों की जांच कर रही निगरानी समिति में शामिल आंगनबाड़ी से जानकारी ली ,आंगनबाड़ी ने बताया कि वार्ड में 150 घर है जिसमें 27 परिवारों के प्रत्येक सदस्यों की ऑक्सीजन लेबल ,पल्स रेट व बुखार की जांच की गई ,वार्ड में 3 दिनों में जांच पूरी कर ली जाएगी,जिस पर डीएम ने कहा कि शुगर व हार्ट के मरीज़ो का सप्ताह में दो बार नियमित जांच किया जाना है और ऑक्सीजन लेबल कम होने या बुखार होने की दशा में ऐसे मरीज़ो को चिन्हित कर इनकी सूचना स्वास्थ्य कर्मियों को दे जिससे समय रहते उनकी जाँँच हो उपचार चल सके||साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को चिन्हित करते हुए ,लक्षण वाले व्यक्तियों की चेकिंग और दवाई देने तथा बुजुर्गों 60 साल से उम्र के लोगों का विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए|इस दौरान सीएमओ डॉ नेम सिंह , उपजिलाधिकारी रमेश कुमार, क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव,तहसीलदार विकास पांडेय , बीडीओ अनिल कुमार वर्मा , ईओ भारत सिंह ,सीओ राम आशीष यादव,प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह मौजूद रहें|

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment