पुर्व ब्लॉक प्रमुख सुमित्रामणि कन्नौजिया का निधन होने से दुद्बी में शोक की लहर ||

By:

On: Sunday, April 18, 2021 2:01 PM

---Advertisement---

(सेराजयल हुदा, “क्राइम जासूस”)
दुद्धी -सोनभद्र | दुद्धी ब्लॉक के पुर्व ब्लॉक प्रमुख सुमित्रामणि कन्नौजिया का आज सुबह 4 बजे मुरादाबाद शहर के एक हास्पिटल में निधन हो गया | राजनीति में माहिर सुमित्रामणि कन्नौजिया का राजनीति की पाठशाला का ज्ञान उनके अपने घर से ही शुरू हो गया था

| सन् 1980 में काॅग्रेस के शासनकाल में उनकी बहन मंत्री बनी थी | विगत 4 दिन पहले सुमित्रामणि के पति पुर्व विधायक सी एम प्रसाद का लखनऊ मे ही निधन हो गया था |

जिसे क्षेत्र वासी ठीक से भूल भी नहीं पाये थे कि आज उनकी पत्नी पुर्व ब्लॉक प्रमुख के निधन की खबर क्षेत्र में फैल गयी | स्थानीय विकास खण्ड दुद्धी में सुमित्रामणि कन्नौजिया वर्ष 2005 से 2010 तक ब्लॉक प्रमुख के पद पर रहते हुए क्षेत्र मे विकास के बहुत सारे कार्य किये | जैसे सिंचाई के लिए कूप का निर्माण, गाँव में आने-जाने के लिए संपर्क मार्ग का निर्माण, चेक डेम का आदि का निर्माण कराया था | राजनीति के साथ साथ सुमित्रामणि कन्नौजिया का खेल के क्षेत्र में भी विशेष रूचि थी |स्थानीय टाउन क्रिकेट के 24 वें टूर्नामेंट के वोमेन मैच में मुख्य अतिथि रहते हुए समय समय पर टूर्नामेंट को सफल बनाने मे लगी रहती थी | पुर्व ब्लॉक प्रमुख के निधन से दुद्धी, महुली के साथ साथ क्षेत्र में रहने वाले आमजन को पूरी तरह विचलित कर दिया है | रामपाल जौहरी एड, दिनेश कुमार अग्रहरि एड, पुर्व नगर अध्यक्ष सुनिता कमल, मीडिया जगत से उपेन्द्र तिवारी, जीतेन्द्र चंद्रवंशी, रवि सिंह आदि लोगों ने मृत आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की |

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment