ब्रेकिंग न्यूज़ :- रेणुकूट मे लगी भीषण आग इस वक्त की बड़ी खबर हायर स्कूल के सामने रेनू मेडिकल स्टोर के समीप लगी भीषण आग।लगी आग के कारण मकान का सारा सामान जलकर राख। आग लगने का कारण वहा पर उपस्थित लोगों द्वारा शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
हिंडालको की दमकल की गाड़ियां द्वारा आग पर कबू पाया जा सका ।आप को बता दे की हॉस्पिटल मोड़ के समीप गोल्डन बैकरी के बगल वाली गली में इरशाद पुत्र यूनुस कुरैशी के मकान में भीषण आग लग गई ।
आग ने अपने चपेट में बगल के वहाब जी के मकान को भी चपेट में ले लिया ,इस आग जानी में इरशाद कुरैशी का मकान पूरी तरह से जल गया ।
आग की खबर मिलते ही मौके पर लोग इकट्ठा हो गए और आग बुझाने में अपना सहयोग दिया ,मौके पर पहुँचे रेनुकूट चौकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह भी पहुंचे।

