हिंडाल्को में सुरक्षा कविता एवं ग्यान प्रवाह प्रतियोगिता का आयोजित।

By:

On: Wednesday, April 14, 2021 6:53 AM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र। हिण्डाल्को रेणुकूट में चल रहे सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का आयोजन ट्रेनिंग सेंटर में किया गया। जिसमें कुल आठ प्रतियोगियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता का संचालन देवेन्द्र कुमार दुबे एवं श्री सुशील पांडेय ने किया। प्रतियोगिता के जज विवेक कुमार, नितिन रस्तोगी तथा गोपाल सिंह राठौर थे। प्रतियोगिता में फेब्रिकेशन प्लांट के महेश कुमार ने प्रथम स्थान, बॉयलर एण्ड को-जेरेशन विभाग के सुरेश चावरिया को द्वितीय स्थान व सर्विसेज विभाग के सुरेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजयी प्रतियोगियों के नामों की घोषणा शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा की गई। प्लान्ट के वरिष्ठ अधिकारियों व अन्य कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में उपस्थित होकर प्रतियोगियों का उत्साहवर्धन किया। सुरक्षा माह के दौरान सुरक्षा कविता प्रतियोगिता के अतिरिक्त ज्ञान प्रवाह प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्लान्ट के नवागत ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा इन्जीनियर्स आदि ने प्रतिभाग किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment