वाराणसी में आईपीएस ए. सतीश गणेश को वाराणसी के पहले पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया । 

By:

On: Friday, March 26, 2021 2:08 PM

---Advertisement---
  • वाराणसी/उत्तरप्रदेश । वाराणसी कमिश्नरेट की घोषणे के बाद आज  वाराणसी कमिश्नरेट के पहले पुलिस कमिश्नर के पद पर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार सुबह अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ए सतीश गणेश को तैनात किया है। 1996 बैच के आईपीएस ए सतीश गणेश अब तक आगरा में एडीजी/ आईजी रेंज के पद पर तैनात रहे। ए सतीश गणेश की गिनती उत्तर प्रदेश के तेजतर्रार, ईमानदार और समय के पाबंद पुलिस अफसरों में की जाती है।

आप को  बता दें कि लखनऊ और नोएडा के बाद बृहस्पतिवार की रात प्रदेश सरकार ने वाराणसी और कानपुर में भी पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम को मंजूरी दी थी। इसी के तहत अब वाराणसी में आईपीएस ए. सतीश गणेश को पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है। 

आईपीएस ए सतीश गणेश लापरवाह या घूसखोर पुलिसकर्मियों को डांटने के बजाय सीधी कार्रवाई करते हैं। कानून व्यवस्था के लिए मातहतों के साथ चौराहों पर खड़े होने में कभी हिचक नहीं करते। पुलिसकर्मियों की लेटलतीफी की शिकायत पर ए सतीश गणेश खुद औचक निरीक्षण कर जांच करते हैं। ड्यूटी से नदारद पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के साथ अधिकारियों से जवाब-तलब करने में संकोच नहीं करते हैं।

बदनाम हो रहे पुलिस विभाग की जांच के लिए साल 2019 में आईजी आगरा रहते हुए ए सतीश गणेश मथुरा के थाना हाईवे पहुंचे। खुद अपनी पहचान छिपाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। मौजूद प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी की कार्यप्रणाली से खुश होकर उन्होंने पांच हजार के इनाम की घोषणा की थी।

ए सतीश गणेश जनता के दिल पर भी राज करते हैं। साल 2019 में एटा के एक शख्स ने उनके कार्यप्रणाली से खुश होकर उन्हें 500 रुपये का चेक इनाम स्वरूप भेजा था। ए सतीश गणेश अच्छे गायक भी हैं और सुपरस्टार रजनीकांत के फैन हैं।

आईपीएस ए सतीश गणेश ने 1991 में कंप्यूटर साइंस से बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वह मूल रूप से बिलासपुर के रहने वाले हैं। इससे पहले वर्ष 2012 में ए सतीश गणेश वाराणसी में डीआईजी रेंज के पद पर तैनात रह चुके हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment