(मोहम्मद शहेनूर हसन,”क्राइम जासूस”)
पिपरी/सोनभद्र।
जनपद सोनभद्र के पिपरी क्षेत्रान्तर्गत मुर्द्धवा रंटोला मार्ग पर रंटला मोड़ के समीप रवाई घाटी पर सुबह सुबह ही लम्बा जाम लग गया ।
जिसमें छोटी बड़ी सब गाड़िया फस गई । जिसके कारण रेणुकूट में कंपनियों में काम करने वाले लोगों को उस जाम का सामना करना पड़ा।
वही जब इस बात की सूचना पिपरी क्षेत्र के ट्रैफिक इंचार्ज श्री राजेश सिंह को मिली तो उनके द्वारा तुरंत तत्परता दिखते हुए रवाई घाटी (रंटला मोड़)पहुंच कर जाम को खोलवाया ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 10 फरवरी को यातायात हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर का शूरूआत किया गया था उसके पश्चात ट्रैफिक पुलिस टीम की नियुक्ति का सार्थक रूप दिख रहा है।पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया था कि जाम के स्थिति में यातायात हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 7839857695 पर कॉल करने से यातायात पुलिस वहा पहुंच कर जाम को खोलवाएगी ।

