रेनुकूट पुलिस चौकी पर शिव बारात के दृष्टिगत पीस कमिटी की बैठक ।

By:

On: Sunday, March 7, 2021 6:18 PM

---Advertisement---

(रेनुकूट/सोनभद्र)जनपद सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले रेणुकूट में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 11 मार्च को शिवरात्रि के दिन निकलने वाले भव्य शिव बारात को लेकर आज  रेणुकूट पुलिस चौकी पर पीस कमेटी की बैठक की गई।


जिस में शिव बारात निकालने को लेकर कई बिंदुओं पर चर्चा की गई जैसे प्रशासन से परमिशन लेना उसके बाद उस दिन रोड को खाली करना,बिजली को ना काटना, रोड पर लग रहे ठेले और सब्जी की दुकानें को ना लगने देना, रोड पर पानी का छिड़काव करना

और सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि शिव बारात 12 बजे मुर्द्धवा से लेकर पिपरी तक जा कर देर शाम तक जाएगा जिसकी वजह से सुबह 11  बजे से लेकर लगभग रात 9:00 बजे तक इस रोड पर बड़ी गाड़ियों का आवा जाही को रोकने के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिससे शिव बारात में पैदल चल रहे हजारों भक्तों को किसी तरह से असुविधा या दुर्घटना होने की आशंका ना रहे।

इस बैठक में शामिल रहे प्रशासन की तरफ से मुख्य तौर पर दुद्धी एसडीएम रमेश कुमार, पिपरी क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्र, थाना इंचार्ज अंजनी राय, और रेणुकूट चौकी इंचार्ज भानु प्रताप सिंह,

 
तो वही रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती निशा सिंह के साथ पूर्वांचल श्री राम सेना के अध्यक्ष आशीष सिंह,डब्लू सिंह,सज्जन अग्रवाल,नौशाद,अजय राय,विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष मानोज सिंह,राज वर्मा ,प्रभाकर गिरी,आशीष मिश्रा दिलिप पांडे, के साथ कई अन्य शिव भक्त गण मौजूद रहे
इस पारंपरिक त्यौहार को देखते हुए एसडीएम महोदय श्री रमेश कुमार ने करोना गाइडलाइन का पालन करने का आदेश देते हुए सहमति जताई ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment