हिण्डाल्को रेणुकूट में 50वें सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ।

By:

On: Thursday, March 4, 2021 3:56 PM

---Advertisement---

जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में हिण्डाल्को में 4 मार्च से 20 मार्च तक चलने वाले 50वें “राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह” का शुभारंभ गुरुवार को हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के मुखिया श्री एन. नागेश द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा के साथ किया गया।

इस अवसर पर विभिन्न प्लांट्स के हेड जगन्नाथ नायक, शब्देंदु मोहन, विनोद ठाकुर, सुनील सिंह, मुकेश मित्तल एवं परनीत सिंह व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों समेत मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठनों के पदाधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
भगवान विश्वकर्मा की पूजा के समापन के पश्चात् श्री नागेश ने सुरक्षा ध्वज फहराया। तदोपरांत सेफ्टी डिपार्टमेंट के हेड मुकेश मित्तल द्वारा वहां मौजूद सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। साथ ही कंपनी के प्रबंध निदेशक सतीश पाई द्वारा प्रेषित सुरक्षा संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। जिसके कुछ प्रमुख अंश इस प्रकार हैं, ‘हमारे कर्मचारियों, सहयोगियों और अन्य हितधारकों की सुरक्षा करना, हमारे व्यावसाय के मूल में है। हमें पूर्व की गलतियों से सीख लेकर सुरक्षा मानकों का प्राथमिकता से पालन करना चाहिए और अपने व्यवहार को उसी के अनुकूल बदलना चाहिए। आने वाले वर्षों में ठेकेदार सुरक्षा प्रबंधन कार्यक्रम को सभी यूनिट्स में लागू किया जाएगा और कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को हासिल करना ही हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इसके साथ ही आप सभी सुरक्षा पहलुओं को लागू करने की जिम्मेदारी लेंगे व भागीदार बनेंगे जिससे हम जीरो हार्म के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें।
इस मौके पर श्री नागेश ने सुरक्षा दिवस के उद्देश्य एवं इसके इतिहास पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 4 मार्च को सुरक्षा दिवस क्यों मनाया जाता है और इसका उद्देश्य लोगों के अंदर सुरक्षा की भावना को जाग्रत करना तथा उन्हें बार-बार यह याद दिलाना है कि व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ-साथ व्यावसायिक सुरक्षा का कितना महत्व है। उन्होंने कहा कि भले ही “सुरक्षा प्रबंधन” मैनेजमेंट की जिम्मेदारी है परन्तु व्यवसायिक दुर्घटना को रोकने के लिए सभी का सामूहिक सहयोग आवश्यक व अपेक्षित है। इसके पश्चात सुरक्षा विभाग के डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने सुरक्षा सप्ताह के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों का संक्षिप्त विवरण दिया तथा उत्कर्ष इन्गले के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
हिण्डाल्को के सीओओ श्री एन. नागेश के नेतृत्व में कर्मचारी एवं अधिकारीगण द्वारा सुरक्षा शपथ लिया गया ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment