मेजा में एसडीएम के पेशकार की मौत, हत्या की आशंका।

By:

On: Monday, February 22, 2021 8:47 AM

---Advertisement---

मेजा/प्रयागराज। मेजा तहसील में कार्यरत एसडीएम के पेशकार की देर रात रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। उसका शव गेहूं के खेत में लावारिस मिला।

 सोमवार को सुबह गेहूं के खेत में उनका शव मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। मेजा थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव निवासी राजेश पांडेय उप जिलाधिकारी मेजा के पेशकार पद पर कार्यरत थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा गया। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में पहुंच गई । 

   जब राजेश पाांडेय रविवार को  देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। उनका कहीं पता न चलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई थी। इसी बीच सोमवार को सुबह गेहूं के खेत में उनका शव मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।


पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है। परिवार के लोगों ने राजेश की हत्या की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment