मुर्द्धवा कृष्णा मंदिर से लेकर के पद्मिनी होटल तक के रोड निर्माण कार्यो का दुद्धी SDM ने किया निरीक्षण।

By:

On: Monday, February 22, 2021 3:11 AM

---Advertisement---

जनपद सोनभद्र के रेनुकूट कृष्ण मंदिर मूर्धवा के सामने बन रहे रोड का दुद्धी एस.डी.एम श्री रमेश कुमार ने निरीक्षण किया।

आप को बतादें की कृष्णा मंदिर से लेकर के पद्मिनी होटल तक का रोड बहुत ही धीमे गति से बन रहा है।इस संबंध में   मौके पर मौजूद  सपा नेता श्री अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि रोड जो PCC करके बन रहा है ,इस मे कई पेटिदार ठीकेदार काम छोड़कर जा चुके है और अब कही से पानी का रिसाव होने से निर्माणाधीन साइड ब्लॉक होने के कारण दूसरा साइड मे जाम की स्थिति बनी रहती है ।

  क्योकि  उपजिलाधिकारी दुद्धी श्री रमेश कुमार स्वयं उसी रास्ते से आते जााते है, उनके द्वारा  स्वतः इसका  संज्ञान    लेेेतेे हुुुए  उक्त सड़क  का निरीक्षण किया और उनके द्वारा खराब रास्ता एवम बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हुए सड़क को ठीक कराते हुए उनके द्वारा संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द इस रास्ते को पूरा कराने का निर्देश दिया गया ।उपजिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि इस सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment