तरंगिनि महिला मंडल की सदस्याओं ने मनाया वैलेंटाइन- डे ।

By:

On: Saturday, February 13, 2021 5:19 PM

---Advertisement---

(मोहम्मद शाहेनूर हसन”क्राइम जासूस”)

रेनुकूट/सोनभद्र। लॉक डाउन के करीब साल बाद एक बार फिर तरंगिनी महिला मंडल रेनुकूट की सभी सदस्याएं एक साथ एकत्रित हुईं। मौका था वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन का। महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया जहां तरह-तरह के गेम्स भी आयोजित किये गए।

प्रेम के प्रतीक गुलाब के लाल रंग से प्रेरित होकर इस कार्यक्रम की थीम ‘रेड कलर’ रखी गई। कार्यक्रम में महिला मंडल की सभी सदस्याओं ने रेड कलर थीम आधारित परिधान पहन कर कार्यक्रम में खूब मौज़ मस्ती की। महिलाओं ने डांस, स्किट के अलावा हाउसी गेम भी खेला जहां जीतने वाले प्रतिभागी सदस्यों को पुरस्कार भी दिया गया। सदस्याओं का मानना है कि जरूरी नहीं हम वैलेंटाइन सिर्फ अपने पार्टनर के साथ मनाएं इसे हम उन सबके साथ मना सकते हैं जिनके प्रति हम अपनत्व की भावना रखते हैं जैसे कि हमारी ग्रुप की सदस्याएं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment