अनियंत्रित मैजिक पेड़ से टकराई, एक की मौत,दो घायल।

By:

On: Saturday, February 6, 2021 5:39 AM

---Advertisement---

(सत्यपाल सिंह”क्राइम जासूस”)
म्योरपुर/सोनभद्र।थाना क्षेत्र म्योरपुर के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शनिवार की सुबह रासपहरी गांव के समीप एक मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई ।हादसे में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य लोग घायल हो गए जिनका इलाज सीएचसी म्योरपुर में किया जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे म्योरपुर निवासी रंजीत गुप्ता (20 वर्ष) पुत्र भगवान दास गुप्ता अपने बड़े पापा नेहरुलाल गुप्ता 55 वर्ष पुत्र स्व० तुलसी गुप्ता तथा चालक आबिद खान 20 वर्ष पुत्र जावेद खान के साथ मैजिक वाहन द्वारा सब्जी लेने दुद्धी सब्जी मंडी जा रहा था कि अचानक रासपहरी गांव के समीप स्टेयरिंग फेल होने की वजह से मैजिक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

हादसे में रंजीत गुप्ता (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।शेष दोनो घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक डा० दिनेश चतुर्वेदी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रुप से घायल नेहरू गुप्ता को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

सूचना पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।बताया गया कि दो दिनों पूर्व ही मृतक के छोटे भाई मंजीत गुप्ता(16वर्ष) भी सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गया था जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment