शासकीय भूमियो पर किये गये बड़े अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही मे तेजी लाने का कलेक्टर ने दिये निर्देश, पटवारी हल्का मे अगर नया अतिक्रमण होगा तो पटवारी पर की जायेगी कार्यवाहीः-कलेक्टर सिंगरौली।

By:

On: Tuesday, February 2, 2021 9:00 AM

---Advertisement---

(वली अहमद सिद्दीकी, प्रधान संपादक”क्राइम जासूस”)

मध्यप्रदेश के जनपद सिंगरौली में 1 फरवरी 2021 को किसी भी पटवारी हल्के मे अब अगर शासकीय भूमि पर नया अतिक्रमण होता है तो उसकी जबावदारी संबंधित हल्का पटवारी की होगीयह बात जनपद के कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कही।

सभी उपखण्ड अधिकारी एवं तहसीलदार अपने अपने उपखण्डो इस आशय का निर्देश जारी करे कि अगर कोई नया अतिक्रमण होता है तत्काल उसे हटाने की कार्यवाही करे। बड़े भू माफिया, आदतन अपराधियो के द्वारा किये गये अवैध अतिक्रमणो को तत्काल हटाने की कार्यवाही की जाये उक्त आशय के निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित समय सीमा बैठक के दौरान अभी तक हटाये गये अवैध अतिक्रमण की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा सभी उपखण्ड अधिकारियो को दिया गया।
​ कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि अभी तक अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि वर्तमान मे किस उपयोग के लिए आवश्यक है उसकी सूची तैयार करे। उन्होने इन स्थलो पर दो बारा अतिक्रमण ना हो इसके लिए आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। उन्होने रेत के अवैध उत्खन एवं परिवहन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देष देते हुये कहा कि अभी कुछ स्थानो से रेत के अवैध परिवहन करने की जानकारी समाचार पत्रो मे प्रकाशित हो रही है ऐसे स्थलो को चिन्हित कर गठित दस्ते के द्वारा अवैध रेत परिवहन को रोकने की कार्यवाही करे तथा बिना टीपी के रेत परिहवन करते पाये जाने वालो वाहनो पर भी कार्यवाही करे। उन्होने निर्देश दिया कि शासकीय निर्माण कार्यो मे भी वैध रूप से मिलने वाली रेत मगाई जाये। उन्होने मिलावटखोरो के विरूद्ध अभी तक की गई कार्यवाही के प्रगति की जानकारी लेने के पश्चात संबंधित विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि जॉच उपरान्त अमानक पाये गये खाद्य पदार्थो को बेचने वालो के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाये। उन्होने निर्देश दिया कि नियमित रूप से मिलावटखोरो के विरूद्ध कार्यवाही जारी रखे।
​ कलेक्टर श्री मीना ने निर्देश दिया कि एनसीएल सहित अन्य कम्पनियो मे कोयला तौल के लिए काटे लगाये गये है इन काटो की जॉच की जाये। ताकि इनकी सर्टिफिकेशन की सही जानकारी हो सके। उन्होने पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणो के निराकण की जानकारी लेने के पश्चात निर्देश दिये कि बैको मे लंबित प्रकरणो का बैको मे सम्पर्क निराकरण कराये। बैक तक हितग्रहियो को लाने एवं ले जाने की उचित व्यवस्था करे। लक्ष्य के अनुरूप हितग्राहि मूलक योजनाओ का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करे।
​कलेक्टर ने नवीन पात्रता पर्ची वितरण एवं हितग्राहियो को लक्ष्य के अनुरूप खाद्यान वितरण करने का निर्देश दिये। उन्होने कहा कि नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के पात्र हितग्राहियो को नवीन पात्रता सूची के अनुसार खाद्यान दिलाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होने राजस्व आय को बड़ाने की दृष्टिकोण सभी शासकीय निर्माण कार्यो के भुगतान मे टीडीएस काटौती अनिवार्य रूप से किये जाने का निर्देश दिया। उन्होने लक्ष्य के अनुसार राजस्व वशूली करने का निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अभी बड़ी औद्योगिक कंम्पनियो के द्वारा राजस्व की बकाया राशि जामा नही की गई है उनसे राशि जमा कराई जाये एवं लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वशूली किया जाना सुनिश्चित किया जाये। कलेक्टर ने सीएम हेल्प लाईन तथा तीन सौ दिवस के लंबित प्रकरणो के साथ साथ टीएल के महत्वपूर्ण प्रकरणो के निराकरण के प्रगति की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये कि संबंधित अधिकारी समय पर संतुष्टि पूर्वक आवेदनो का निराकरण करे। उन्होने

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment