उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई बभनी ने नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन हेतु सौंपा ज्ञापन।

By:

On: Monday, February 1, 2021 11:23 AM

---Advertisement---

(रवि शंकर/दीनदयाल”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के बभनी में आज दिनांक 01/02/2021 को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय को नामित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी बभनी को नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन निर्गत करने के संदर्भ में सौंपा।


संघ के पदाधिकारियों ने पिछले सप्ताह हुई मासिक बैठक में यह निर्णय लिया कि नवनियुक्त शिक्षकों का वेतन जल्द से जल्द मिले जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक समस्या का सामना ना करना पड़े। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री व जिला अध्यक्ष योगेश पांडे के नेतृत्व में संपूर्ण ब्लॉक इकाई को इस हेतु निर्देशित किया गया कि प्रत्येक ब्लॉक में जहां-जहां नए शिक्षक शिक्षिकाएं आ रहे हैं उनकी संपूर्ण समस्या का समाधान संघ की ब्लॉक इकाई द्वारा किया जाए। प्राथमिक शिक्षक संघ बभनी के ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रजीत सिंह ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक संघ बभनी में आये सभी नवनियुक्त शिक्षक/ शिक्षिकाओं का स्वागत एवम अभिनंदन करता है व संगठन उनकी किसी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु तत्पर है ।इस अवसर पर संगठन के महामंत्री सुनील कुमार सिंह ,संगठन के उपाध्यक्ष शशि शंकर श्रीवास्तव ,जगन्नाथ सर , मुकेश त्रिपाठी ,भगवान दास ,राम नयन गुप्ता,प्रवीण सिंह,अनिल कुमार तथाअन्य पदाधिकारी एवम शिक्षक गण मौजूद रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment