रेनुकूट के हिंडाल्को अस्पताल में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड का प्रथम डोज कोरोना योद्धाओं को दिया गया।

By:

On: Saturday, January 23, 2021 4:23 AM

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के रेनुकूट में हिंडाल्को हॉस्पिटल में 22 जनवरी को  कोरोना वैक्सीन का पहला डोज दिया गया ।

जहाँ 183 कोरोना योद्धाओं को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया। यह सभी लोग कोरोना संक्रमणकाल के दौरान अग्रिम पंक्ति में खड़े व हर मोर्चे पर डटे रहने वाले हमारे चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी थे।


कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को हिण्डाल्को अस्पताल में सुबह 10 बजे से किया गया जिसका शुभारंभ हिण्डाल्को रेणुकूट क्लस्टर के एच.आर. हेड श्री सतीश आनंद तथा हिण्डाल्को अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भास्कर दत्ता द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

टीकाकरण का कार्यक्रम शाम 5 बजे तक चला। टीकाकरण हेतु हिण्डाल्को अस्पताल में सुव्यवस्थित इंतजाम किया गया। टीकाकरण कक्ष में टीका लगने के बाद सम्बंधित सभी लोगों को आधे घंटे तक निरीक्षण कक्ष में ऑब्जर्वेशन पर रखा गया। ऑब्जर्वेशन सेंटर में आधे घंटे बाद म्योरपुर से आये डॉक्टर राजेश सिंह द्वारा चेक-अप कर सभी को घर जाने की इजाजत दे दी गई।


प्रथम चरण में कोविड की वैक्सीन लगवाने वाले एच.आर. हेड श्री सतीश आनंद समेत हिण्डाल्को अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी भास्कर दत्ता, डॉक्टर राकेश रंजन, डॉक्टर नीलम त्रिपाठी, डॉक्टर शोभित श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को कोविशील्ड का टीका सफलतापूर्वक लगाया गया।

इस मौके पर म्योरपुर ब्लॉक से आई मेडिकल टीम के सदस्यों, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. अजय सिंह, सिस्टर अंजली, सिस्टर वंदना एवं हेल्थ सुपरवाइज़र श्री आर.के. वर्मा समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मियों का योगदान प्रशंसनीय रहा जिन्होंने अपने कुशल प्रयासों से वैक्सीनेशन कार्यक्रम को सफल बनाया। बता दें कि प्रथम चरण की वैक्सीनेशन प्रक्रिया के लिए रेणुकूट से लगभग 183 लोगों का चयन किया गया है जिसमें लगभग 100 लोगों को शुक्रवार को वैक्सीन दी गई बाकी लोगों को आगामी सोमवार को वैक्सीन लगाई जाएगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment