राम मंदिर निर्माण जन जागरण अभियान की निकली रथयात्रा।

By:

On: Tuesday, January 19, 2021 4:31 PM

---Advertisement---

(रवि शंकर/दीनदयाल”क्राइम जासूस”)
बभनी/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत आज राम मंदिर निर्माण जन निधि समर्पण को लेकर जन जागरण की रथ यात्रा भव्य तरीके से निकाली गई, जिसमे बभनी थाने के समीप शिव मंदिर से चलकर ब्लाक मुख्यालय तक तीन किलोमीटर की रथयात्रा निकाली गई।

रथ यात्रा में आए ओमप्रकाश दुबे जिला उपाध्यक्ष, शोभायात्रा की प्रमुख व भाजपा नेत्री ईशिका पाण्डेय का भाजपा व भाजपा युवा मोरचा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत कर जय श्री राम का नारो से बभनी का क्षेत्र गुंजायमान हो गया।


वही कार्यक्रम प्रमुख ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग समर्पण राशि की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बभनी मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे की अध्यक्षता में कार्यक्रम सफल बनाया गया।

जिसमें बभनी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार दुबे,म्योरपुर मण्डल अध्यक्ष मोहरलाल खरवार,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सुधीर पाण्डेय, जिला कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम पांडेय,महामंत्री विष्णुकांत दुबे,जिला पंचायत सदस्य किरबिल विरझन राम पनिका, वरिष्ठ नेता दीपचंद केशरी,महामंत्री लालकेश कुशवाहा, जवाहर जोगी द्वारिका गुप्ता, सुखवंती, समेत सैकड़ों रामभक्तो ने भाग लिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment