पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा थाना पिपरी का आकस्मिक निरीक्षण कर लिया जायजा ।

By:

On: Friday, January 8, 2021 11:45 AM

---Advertisement---

(मोहम्मद शाहेनूर हसन”क्राइम जासूस”)

जनपद सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 8 जनवरी को पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा थाना पिपरी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुये कार्यालय, मेस, आर0ओ0 प्लांट, महिला हेल्प डेस्क, शौचालय इत्यादि का जायजा लेते हुये थाना परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व व्यवस्थित करने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

इसके अतिरिक्त मिशन नारी शक्ति के तहत किये जा रहें कार्यक्रम को लगातार किये जाने एवं काम्बिंग/जनचौपाल के माध्यम से लोगों को शासन द्वारा चलाये जा रहें योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुये जागरूक करने एवं क्षेत्र में शान्ति व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया। साथ ही साथ आगामी चुनाव के देखते हुये थाना क्षेत्र के समस्त गांवों का भ्रमण करते हुये निरोधात्मक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी,पिपरी श्री विजय शंकर मिश्र, प्रभारी निरीक्षक-पिपरी श्री अविनाश चंद्र सिन्हा मौजूद रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment