अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार ने आज अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

By:

On: Wednesday, December 30, 2020 1:31 PM

---Advertisement---

हाजी सलीम,उपसम्पादक”क्राइम जासूस”)
वाराणसी – अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण कुमार ने आज अपने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया ।

इस दौरान उन्होंने औड़िहार-भटनी रेल खण्ड के दोहरीकरण के निमित्त स्टेशन भवन सुधार , यार्ड रिमॉडलिंग,विकास कार्यों के ले ऑउट एवं प्लेटफार्मों में वृद्धी आदि परियोजनाओं का सुक्ष्म निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से विकास कार्यो के क्रियान्वयन में अपनाई जाने वाली कार्य प्रणाली की समीक्षा की ।इस अवसर पर उनके साथ रेल विकास निगम लिमिटेड के परियोजना प्रबंधक श्री वी.के.शुक्ला, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रोहित गुप्ता,वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय श्री अतुल त्रिपाठी,वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर/कर्षण श्री पंकज केशरवानी, मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment