म्योरपुर में दो दिवसीय अंतर प्रांतीय बालीबाल प्रतियोगिता का हुआ आगाज।

By:

On: Monday, December 28, 2020 11:14 AM

---Advertisement---

(सत्यपाल सिंह”क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के म्योरपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को म्योरपुर खेल मैदान पर आदर्श बालीबाल क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय बालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, कार्यक्रम संयोजक पन्नालाल जायसवाल,महाप्रबंधक रामदेव तिवारी के कर कमलों द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित तथा फीता काट कर के किया गया।

तत्पश्चात सभी अतिथियों को बैच लगाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव के तमाम संभ्रांत लोग मौजूद रहे।मैदान पर उमड़ी दर्शकों के भीड़ के बीच प्रतियोगिता का पहला मैच आदर्श बालीबाल क्लब म्योरपुर तथा जामपानी बालीबाल क्लब के बीच हुआ।

आदर्श बालीबाल क्लब म्योरपुर के अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 30 टीमें भाग ले रही है।विजेता टीम को नगद 7500 रूपये व ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 5100 रूपये व ट्राफी दी जाएगी।उद्घाटन के मौके पर गौरीशंकर सिंह, हरिसिंह,सोनाबच्चा अग्रहरी,जय प्रकाश सिंह,शर्रफुद्दीन सिद्दकी,गणेश जायसवाल, मनोज अग्रहरी(राजू)सोनू अग्रहरी,अमरकेश सिंह,सुरेंद्र रावानी,होरीलाल पासवान,इम्तियाज आलम,सत्यपाल सिंह, राहुल जायसवाल, आकाश केशरी,रितिक केशरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

O

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment