(सेराजुल हुदा”क्राइम जासूस” अमवार,दुद्धी)
कन्हर सिंचाई परियोजना डूब क्षेत्र के गाँव मे पुर्नवास पैकेज का लाभ ले चुके 1318 विस्थापितों को अपना मकान जमींदोज कर पुर्नवास कालोनी में विस्थापित होने के लिए नोटिस देने का सिलसिला लगातार जारी है |

इसी क्रम में शुक्रवार को बरखोहरा गाँव के ग्रामीणों को नोटिस दिया गया |
इस दौरान अवर अभियन्ता डी के कौशिक, हलका लेखपाल के साथ मौके पर मौजूद रहे |

