साधन सहकारी समिति पर किसान सम्मान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न

By:

On: Saturday, December 26, 2020 1:59 AM

---Advertisement---

साधन सहकारी समिति पर किसान सम्मान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न

सोनभद्र:माननीय सहकारिता मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव सहकारिता उ0 प्र0 शासन के निर्देश पर ग्राम खड़देऊर में मुसहा सा0 सह0 समिति के प्रांगड़ में समिति के सभापति बच्चा सरकार के अध्यक्षता में किसान सम्मान दिवस का कार्यक्रम किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामकेवल आचार्य के द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप जला कर किया गया एवं मुख्य अतिथि को जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक घोरावल डॉ दिलीप विश्कर्मा जी द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया, समिति के अध्यक्ष बच्चा सरकार एवं शाखा प्रबंधक को समिति के सचिव विंध्याचल द्वारा स्वागत किया गया और शिवद्वार मंडल उपाध्यक्ष श्रवण का स्वागत सचिव सर्वेश शुक्ल ने माल्यार्पण कर किया, आचार्य जी के द्वारा बताया गया कि सरकार किसानों के लिए बहुत से अच्छे कार्य किये है और आगे भी करते रहेंगे, और भारत सरकार के उपलब्धियों के बारे में किसानों को बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रियेश शुक्ल द्वारा किया गया कार्यक्रम में आये हुए सभी लोगो को सेनेटाइजर लगाने एवं मास्क वितरित कर लगाने के लिए कहा गया। एवं एक बुकलेट सभी किसानों को दिया गया और पढ़ कर सुनाया भी गया। कार्यक्रम में सहकारी पर्यवेक्षण महेश , बैंक से ओम प्रभु, उमाशंकर बिसरेखी समिति से सुबाष, सिरसाई समिति से प्रदीप राहुल सुनील सिंह बालचंद पांडेय अरुण सिंह अंजनी कुमार झा सुदामा यादव छोटेलाल संजीव शुक्ल गोपाल ,जगदीश मिश्र हरिकीर्तन सिह उमाशंकर सिंह आदि के साथ बहुत सारे कृषक उपस्थित रहे और लाइव प्रसारण देखने के उपरांत जलपान के बाद सभी लोग प्रस्थान किये।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment