पिपरी में उपजिलाधिकारी ने सुबह सुबह अकेले ही निकल कर जाना नगर का हाल।

By:

On: Friday, December 18, 2020 8:48 AM

---Advertisement---

(अनमोल सिंह”जासूस,पिपरी” ,सोनभद्र)

जब आप बीमार हो तो लोगो कहते है आप जल्द स्वस्थ हो और दूगनी शक्ति के साथ अपने कार्यो पर वापस आये ,यह बात वास्तविक जीवन मे देखने को मिल रहा है,जनपद सोनभद्र के दुद्धी तहसील के उपजिलाधिकार श्री रमेश कुमार चंद दिनो पूर्व कोरोना से जंग जीत कर वापस काम पर लौटे है,वापस लौटते ही उनके द्वारा सामज के गरीब तबके के लिए रैन बसेरो का निरीक्षण,जगह जगह अलाव जलाने की व्यवस्था का निरीक्षण, गाँवो में कम्बल वितरण करना,सरकारी अस्पताल का निरीक्षण,और आज 18 दिसंबर को सुबह सुबह बिना किसी को बताए नगर पंचायत पिपरी में साफ सफाई का निरीक्षण किया गया।

तथा सुबह के समय रोड पर मौजूद लोगों से अलाव जलाए जाने और अन्य मुद्दों पर उनसे बात कर जानकारियाँ ली गयी ।

उनके द्वारा सफाई नायकों से भी वार्ता की गई और उनका हाल जाना गया ।उपजिलाधिकार दुद्धी श्री रमेश कुमार ने सुबह 6:30 बजे से लेकर 8:00 बजे तक भ्रमण करके नगर पंचायत पिपरी के वार्ड नंबर 9 ,10 ,साडा अस्पताल आदि का निरीक्षण कर साफ सफाई का व्यवस्था का जायजा लिया ।

इस मौके पर नगर पंचायत से मुन्ना और स्थानीय लेखपाल राकेश भी मौजूद रहे।उनके इन कार्यो की लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment