(अशोक मद्धेशिया “क्राइम जासूस”)
ओबरा/सोनभद्र । आज सुप्रसिद्ध समाजसेवी पं.सुदामा पाठक जी की पुण्यतिथि उनके चोपन रोड स्थित आवास पर मनाई गई।
नगर के सम्भ्रांत लोगों व परिवार जनों ने श्रृद्धांजलि अर्पित की,डा. जी एन पाठक,श्री अशोक पाठक, मुनि जी पाठक ,समाजसेवी, पत्रकारों व उनके बलिया गांव से आते लोगों व सगे संबंधियों ने श्रृद्धांजलि अर्पित किया व सर्व.पाठक जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।पाठक जी गरीबों के मददगार व सभी के शुभचिंतक थे।सभी ने नास्ता किया। व स्व.पाठक जी को याद किया।ज्ञात हो कि हर वर्ष पाठक जी की पुण्यतिथि मनाई जाती है वह सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान व भोज आदि होता आ रहा है ।इस वर्ष कोरोनावायरस के चलते प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनकी पुण्यतिथि मनाई गई।

