(रवि शंकर/ दीनदयाल”क्राइम जासूस”)
बभनी थाने पर एसआई के पद पर कार्यरत श्री संजय पाल के तबादले के बाद वहाँ के लोगों द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी।
वहाँ के लोगो का कहना था कि उनके कार्यकाल से बभनी के लोग खुश थे ।उनका ट्रांसफर पदोन्नति के साथ थाना प्रभारी रामपुर बरकोनिया बनाकर हुआ है।
जब बभनी क्षेत्र में उनके ट्रांसफर के खबर फैली तो सभी का कहना था कि उन्हें बहुत दुख हुआ, इतने दिन साथ रहे ,उनके अच्छे कार्यो को लोगो ने याद किया और
उनको विदाई दी गई ।
श्री संजय पाल के विदाई के समय व्यापारी बंधु युवा समिति बभनी, डॉ हीरालाल ,सुनील, मिथिलेश गुप्ता, सुरेंद्र कुमार जयसवाल, रवि शंकर गुप्ता, जय कुमार जयसवाल ,अरविंद दुबे ,चंद्रसेन पांडे ,अरुण पांडे ,राम पांडे, श्याम पांडे ,नरेश आदि लोग मौजूद रहे ।

