(मुस्तकीम खान “क्राइम जासूस”करमा, सोनभद्र)
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केकराही में चलाया गया सुरक्षित मातृत्व अभियान । प्रभारी डाक्टर आर कुवर नें बताया कि इसका उद्देश्य मातृ मृत्यु दर को कम करना है।
गर्भावस्था के दौरान महिला की जांच कर जटिलताओं का पता लगाना तथा उचितप्रबंधन करना यह कार्यक्रम प्रत्येक माह के 9 तारीख को किया जाता है।
गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व बीपी, पल्स, एनीमिया, धड़कन, बच्चे का ग्रोथ आदि चेक किया जाता है । महिलाओं को फल भोजन बितरित किया गया खबर लिखें जाने तक 70 महिलाओं की जांच की जा चुकी थी ,मौके पर पर्यवेक्षक जैनेन्द्र सिंह, प्रभारी डाक्टर आर कुवर, डॉक्टर अवध सिंह, आर के मौर्य, फारुक, निशा, राहुल सिंह ,धर्मबीर भारती, शिखा श्रीवास्तव सहित समस्त स्टाप मौजूद रहे।

