बभनी: पुलिस और पीएसी के जवानों ने किया पैदल फुट मार्च।

By:

On: Sunday, November 1, 2020 5:20 AM

---Advertisement---

(रवि शंकर”क्राइम जासूस”)
बभनी/सोनभद्र। स्थानीय बभनी थाना के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सागोबांध से अहीरबुढ़वा के बीच लगभग चार किलोमीटर तक पुलिस और पी.ए.सी. के जवानों ने पैदल फुट मार्च कर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने की अपील करते हुए बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस पी.ए.सी. के जवान अचानक बाजार पहुचे।

जिसके बाद भीड़ भाड़ से लोग खुद तीतर बितर हो लिए और किसी घटना होने को लेकर आशांकित होने लगे बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को बताया कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर पैदल फुट मार्च कर रहे है। जिसके तहत पूरी टीम सागोबांध बाजार से होते हुए छत्तीसगढ़ सीमा के अहीर बुढवा गांव तक पैदल गई, और लोगो से बात चीत कर आगाह किया कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को बेफिक्र होकर सूचित करें।पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य स्थापित होना चाहिए और पुलिस को निडर होकर समस्या बताने से उसका निराकरण हो सकेगा।प्रभारी निरीक्षक श्री तिवारी ने महिला हेल्प डेस्क की जानकारी भी दी और कहा कि महिलाएं निडर होकर काम करे कोई भी दिक्कत हो तो 1090,182,112 पर फोन कर महिलाए जानकारी दे सकती है जिनका नाम पता पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। जिस मौके पर उपनिरीक्षक श्री कांत यादव ,संजय कुमार पाल, राजेन्द्र यादव, रामायण प्रसाद समेत 112 नम्बर पुलिस और पी ए सी के जवान शामिल रहे। बभनी थाना के संगोबांध अहीरबुढ़वा मार्ग पर पैदल फुट मार्च करते पुलिस और पी ए सी के जवानो ने काम्बिंग किया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment