( मोहम्मद शाहेनूर हसन”क्राइम जासूस”) रेनुकूट/सोनभद्र।पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेनुकूट पुलिस चौकी परिसर में मंगलवार को पिपरी थाना प्रभारी श्री ए के सिन्हा की अध्यक्षता में बारावफात को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में उपस्थित पिपरी थानांतर्गत मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बारावफात पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी और पूरी रूपरेखा तय की थाना प्रभारी पिपरी ने कहा कि सभी कार्यक्रम कोविड नियमों को पालन करते हुए किए जाएंगे ।
निर्धारित लोगों से अधिक लोग किसी भी कीमत पर कार्यक्रम या जुलूस में नही रहेंगे।पूरी कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग व मॉस्क पहनने की जिम्मेदारी सभी की होगी।
थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सिन्हा ने कहा कि बारावफात में पूरी तरह कोविड नियमों का पालन करना होगा।आप सबकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है इसलिए नियमों का पालन करते हुए ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वर्ना कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की भीड़ या नियमों का पालन न करने पर पुलिस कार्यवाई के लिए विवश होगी। साथ आयोजकों को वालेंटियर बनाकर इस कार्यक्रम को सावधानी पूर्वक ही करना होगा ।इस मौक़े पर लियाकत अली खान (चेयरमैन रेनुकूट जमा मस्जिद), सेराज,नसीम खान,अजीम खान ,सूरज ओझा,नौशाद ,रियाज़ कुरैसी,शेख जलालुद्दीन,अनवर खान,आदि लोग उपस्थित रहे।

