(बग्गा सिंह”क्राइम जासूस”बीजपुर,सोनभद्र)
जनपद सोनभद्र के बीजपुर थाना क्षेत्र के न्याय पंचायत जरहा में सोमवार को अति प्राचीन स्थल दुधहिया देवी मंदिर प्रांगण एवं अन्य पंडालों में स्थापित श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति के द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को पूजा अर्चना के पश्चात पूजा समिति एवं श्रद्धालुओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ बड़े ही श्रद्धा भक्ति भाव एवं उल्लास पूर्वक से रिहंद जलाशय में विसर्जित किया गया।
विसर्जन के दौरान श्रद्धालु भक्तों द्वारा मां आदिशक्ति के जयकारे गूंजते रहे। इससे समूचित इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया। चौराहों और अपने घर के दरवाजे पर माताएं बहने एवं भाई, बुजुर्गों ने मां का दर्शन पाने के लिए लालायित रहे। काफिला गुजरते वक्त बड़े ही श्रद्धा भक्ति के साथ आस्था भाव से मन की मुराद लोगो ने मांगी।वही इस वैश्विक महामारी कोरोना से निजात पाने के लिए भी मां से प्रार्थना लोगों ने किया । कोविड-19 के दिशा निर्देशन को पालन करते हुए विसर्जन के समय कम से कम लोग उपस्थित हुए। इस दौरान श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पाल,मां दुधहिया जन सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्याण दास , संरक्षक शिवधारी गुप्ता, पुजारी विश्राम सागर, कोषाध्यक्ष राम अशोक गुप्ता, रामधनी गुप्ता, संतोष गुप्ता, कमलेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, देवदास, आनंद के साथ श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति के समस्त पदाधिकारीगण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पुलिस की कड़ी चौकशी व सुरक्षा व्यवस्था के बीच आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमा शांतिपूर्वक विसर्जित की गई। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव मय फोर्स के साथ पंडाल से रिहंद जलाशय तक चक्रण करते रहे।
श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति के समस्त पदाधिकारीयों ने सकुशल कार्यक्रम संपन्न होने व सहयोग देने पर प्रशासन व श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया । दुर्गा की प्रतिमा को शांतिपूर्ण माहौल में गाजे बाजे के साथ विसर्जित किया गया। कोविड19 के मद्देनजर शासन ने सभी मूर्तियो को शांति पुर्ण माहौल में विसर्जित करने का आदेश दिया था इसी कारण से इस वर्ष डीजे कही नही दिखा। पूरे न्याय पंचायत में केवल 4 मूर्तिया ही रखी गई थी बाकी स्थानों पर प्रतिमा रखकर पूजा की गई थी। बीजपुर दुदहिया मंदिर,बीजपुर, एनटीपीसी आवासीय परिसर, सिरसोती शिव मंदिर की प्रतिमा विसर्जन में पुरानी परम्पराओ का झलक देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। शांति व्यवस्था के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक एस बी यादव अपने टीम के साथ पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते रहे जिससे कोई अप्रिय घटना न घटे। जुलूस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संदीप गुप्ता, विकास मंगला,अनिल त्रिपाठी,यसवंत सिंह,जसवंत सिंह,शिवधारी गुप्ता,कमलेश,कल्याण दास,उपेन्द्र सिंह,प्रेम चंद गुप्ता,रविन्द्र गुप्ता,राम अशोक,जयराम शर्मा, जितेंद्र पाल, के साथ साथ हजारो की संख्या में महिलाएं,पुरूष व बच्चे विसर्जन में शामिल हुए।

