(अशोक मद्धेशिया”क्राइम जासूस”चोपन)
जनपद सोनभद्र के आदर्श नगर पंचायत चोपन क्षेत्र अंतर्गत प्रीत नगर स्थित श्री नर्मदेश्वर मंदिर के प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां दुर्गा पूजा मनाया जा रहा है ।
पूजा के साथ साथ पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग व सरकार के आदेशों का पूर्ण पालन किया जा रहा है, समिति के महामंत्री प्रदीप अग्रवाल सचिव मोम बहादुर ने बताया कि कैरोना
जैसी भयानक बीमारी को देखते हुए समिति के लोगों ने निर्णय लिया की परंपरा को कायम रखते हुए मां दुर्गा पूजा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया जाएगा समय अनुसार सप्तमी, अष्टमी, नवमी का पूजन समयानुसार किया जा रहा है।
श्रद्धालु माताएं बहने समय अनुसार पंडाल में आकर मां के सामने शीश झुका कर पूजन अर्चन कर रही हैं समिति इस बात का विशेष ध्यान रख रही है कि कहीं से भी सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन में कमी ना आए हालांकि हर वर्ष की भांति इस वर्ष सभी पंडालों में भीड़ कम नजर आ रहा है बारी बारी से माताएं बहने व श्रद्धालुओं का दर्शन पूजन लगा है
पूजा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के नाम अध्यक्ष श्रवण उपाध्याय, कार्यकारिणी अध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, उपाध्यक्ष सोनू जायसवाल,वीरेंद्र जायसवाल, महामंत्री प्रदीप अग्रवाल, अरविंद उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रघुराई जी, प्रदीप मंडल, सचिव मोम बहादुर, उपेंद्र विश्वकर्मा, व्यवस्था प्रमुख, मनोज पांडे, विष्णु कांत मौर्या, सूचना मंत्री रघुराई जी, संचालन हंसराज शुक्ला, स्वागताकांक्षी धर्मराज सिंह बघेल, हरिश्चंद्र भारती, लकी पटेल, धर्मेंद्र मिश्रा, राम प्रसाद राम जी, दीन दयाल सिंह, रामकृष्ण, हरे राम, कृष्णा हार्डवेयर, विनोद जायसवाल व व समस्त प्रीत नगर निवासीगण

