(रवि शंकर/दीनदयाल “क्राइम जासूस”)
जनपद सोनभद्र के बभनी में आज दक्षिणांचल ग्रामोदय इंटर कॉलेज में भाजपा की अहम बैठक पंचायत चुनाव को लेकर आहूत की गई थी ।
जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत चौबे द्वारा कार्यकर्ताओं से अपील किया गया कि इस बार के पंचायती चुनाव में भाजपा समर्थित अधिक से अधिक प्रत्याशी मैदान में उतारे जाएंगे।
उन्होंने बताया की भाजपा कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण का काम जो हो रहा है उसमें ध्यान दे की उसमें किसी का नाम छूट ना जाए, सभी का नाम मतदाता सूची में हो और अधिक से अधिक मतदाता अपने मतों का प्रयोग कर सकेें। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव के प्रभारी बभनी के राधेश्याम पांडे जिला कार्यसमिति सदस्य होंगे ,9कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने की मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने बताया कि इस बार के पंचायती चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी अधिक से अधिक उतारेगी, जिससे पार्टी को मजबूती प्रदान हो ।
इसके बाद जंगली सूअर के हमले से घायल मनिंदर साह के यहां जिला अध्यक्ष अजीत चौबे वह पार्टी के सभी वरिष्ठ एवं सभी पदाधिकारियों के साथ पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनिंदर साव पुत्र स्वर्गीय मोतीलाल साव के यहां भी गए और और उनके बड़े भाई जो जंगली सुअर के हमले से मृत्यु हो गई थी ।
उनको ढाढस बधायां और इस दुख की घड़ी में उनको आश्वासन दिया कि शासन से जो भी मदद हो सकेगी वह अधिकारियों से बात करके उनको एवं उनके परिजनों को दिलाई जाएगी।
जिला अध्यक्ष अजीत चौबे जी के साथ जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार जिला कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम पांडे मंडल अध्यक्ष प्रमोद दुबे पूर्व मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन खरवार पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष जान सिंह आदि सभी लोग मौजूद रहे

