जूम एप्प के माध्यम से मुख्यमंत्री ने महिलाओं से किया संवाद

By:

On: Sunday, October 18, 2020 1:26 PM

---Advertisement---

(अशोक मद्धेशिया”क्राइम जासूस”चोपन)
चोपन/सोनभद्र। प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा रविवार को कालिदास मार्ग लखनऊ से नारी शिक्षा सम्मान एवं स्वालंबन अभियान के अंतर्गत प्रदेश के समस्त महिला प्रधानों, महिला बीडीसी सदस्यों, महिला ब्लॉक प्रमुखों तथा नगरीय क्षेत्रों के महिला पार्षदों, नगर निगम/नगर पंचायतों के महिला अध्यक्षों, शिक्षा विभाग की महिला अध्यापिकाओं, तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत महिला प्रधानाध्यापिकाओं के साथ जूम एप के माध्यम से संवाद किया ।

जिस के क्रम में महिला जनप्रतिनिधियों ने बारी बारी से अपने द्वारा अपने क्षेत्र में महिलाओं के लिए किए गए कार्य को मुख्यमंत्री से साझा किया जिसके लिए मुख्यमंत्री ने महिला जनप्रतिनिधियों को बधाई दी इसी के क्रम में चोपन नगर पंचायत से भी महिला जनप्रतिनिधियों ने इस नारी शिक्षा सम्मान एवं स्वालंबन अभियान में हिस्सा लिया। इस मौके नगर पंचायत अध्यक्ष फरीदा बेगम, अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह, सभासद रूपा देवी,ऊषा देवी,चंद्रावती देवी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment