(अशोक मद्धेशिया”क्राइम जासूस”)
ओबरा/सोनभद्र। जनपद के ओबरा विधानसभा के विधायक श्री संजय सिंह गौड़ और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.के. उपाध्याय की गरिमय उपस्थिति में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के बैनर तले सोनभद्र के जिला कारागार घुरमा में बंद कैदियों को नि:शुल्क बर्तन वितरण का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक एम.लाल ने सोसायटी के चेयरमैन एवं लोकप्रिय विधायक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी की भूरी-भूरी प्रशंसा की वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एस.के. उपाध्याय ने कैदियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और कैदियों को हिदायत देते हुए कहा कि दूसरों का हित करना इस से बड़ा धर्म नहीं, और दूसरों को कष्ट पहुंचाना इससे बड़ा आधर्म नहीं। अतः आप सभी लोगों को एक दूसरे के दुख दर्द को बांटना चाहिए और मेरे जाने के बाद एक मंत्र याद रखिए कि यह जीवन मेरे लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए है। वहीं विधायक संजय सिंह गौड़ ने इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैसा कि सोसाइटी राजनीति कार्यक्रम और सामाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है यह निश्चित तौर पर एक सराहनीय कार्य है उन्होंने कैदियों को हिदायत देते हुए कहा कि यह जेल नहीं बल्कि सुधार गिरीह है आप लोगों को यहां से जाने के बाद समाज में एक अच्छा संदेश देने की जरूरत है जिससे आप और आप का परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत करे, मैं आप के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के विकास पटेल, डिप्टी जेलर राज कुमार एंव कृष्ण गोपाल शर्मा,प्रमोद कुमार यादव, नन्द किशोर निशाद, काली प्रशाद शाह ,और राजेश्वर पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

