पाँच व्यक्ति को 6 महीने के लिए जिला बदर किया गया

By:

On: Saturday, October 17, 2020 2:50 AM

---Advertisement---

(मुस्तकीम खान “क्राइम जासूस”)
सोनभद्र अपर जिला मजिस्ट्रेट योगेन्द्र बहादुर सिंह ने जिले के अमन व चैन कायम रखने के लिए जिले के पांच व्यक्ति को गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाही कर 6 महीने के लिए जिला बदर कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के थाना-चोपन क्षेत्र के कोटा टोला- मौराही निवासी रामसकल पुत्र अर्जुन, थाना-करमा क्षेत्र के सहदेइया वैडाड़ निवासी संदीप कुमार पटेल पुत्र बृजराज पटेल, थाना-शक्तिनगर क्षेत्र के बस स्टैण्ड निवासी रामजी स्वीपर पुत्र रामदेव स्वीपर, थाना-पन्नूगंज क्षेत्र के रामगढ़ निवासी रज्जब अली पुत्र चुन्नन अली व थाना-राबर्ट्सगंज क्षेत्र के न्यू कालोनी कस्बा निवासी महेन्द्र सोनी पुत्र स्व0 गौरी शंकर को 6 महीने के लिए जिला बदर किया है। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने कहा है कि अवांछनीय कार्य करने और गुण्डा होने की जानकारी मिलने पर गुण्डा एक्ट की कार्यवाही जारी रहेगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment